विदिशा: हरिपुरा सोठिया मार्ग पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, टक्कर मारकर कार सवार फरार
सिविल लाइन थाने के हरिपुरा सोठिया रोड एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार कर भाग गया। घायल की पहचान किशोर तिवारी उम्र 48 साल निवासी हरिपुरा के रूप मे हुई है।परिजनो ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, उन्हें मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है। उनके सिर और अन्य जगहों पर चोट आई है। कार सवार टक्कर मारकर मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना बुधवार रात 8 बजे घटी।