खड़गपुर: मुख्य पार्षद ने बड़ी काली मंदिर और मुलुक टांड समेत विभिन्न दुर्ग पूजा स्थलों के समीप सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
नगर परिषद खड़गपुर के मुख्य पार्षद प्रभु शंकर ने नगर क्षेत्र में स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा स्थलों के समीप साफ सफाई का सांध्य 6:30 pm में जायजा लिया । वही मौके पर बड़ी काली मंदिर मुलुक टांड के समीप पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर पूजा के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया।