खड़गपुर: खड़गपुर के मुख्य बाजार से बाइक के डिक्की से 3 लाख रुपए उड़ाए, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में दोपहर बाद 2:30 बजे उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की को तोड़ कर 3 लाख रुपये उड़ा डाला .उचक्के घटना के बाद आसानी से फरार भी हो गया. घटना के संबंध में पीड़ित टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के कठनी गांव निवासी शिक्षक राणा प्रताप ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है .