खड़गपुर: बागेश्वरी गांव के तालाब में जहर डालने से 50,000 मछलियां मरीं
शनिवार रविवार रात्रि 2:00 के बाद शामपुर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव स्थित तालाब मैं जहर डालने से 50,000 रुपये मूल्य लागत की मछलियां मर गई। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वरी निवासी बालेश्वर यादव ने घर के समीप तालाब खुदवा कर मछली पालन का कार्य करते थे। जिसमें किसी ने बीती रात्रि जहर डाल दी जिससे सभी मछलियों की मौत हो गई।