सादाबाद: कुरसंडा में भारी बारिश के कारण सब्जी की फसल को हुआ नुकसान, किसान ने 6 बीघा खेत दिया जोत
सादाबाद क्षेत्र में पिछले 5 दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुरसण्डा क्षेत्र के किसान राकेश चौधरी के द्वारा खेत में गोभी की फसल कर रखी थी, भारी बारिश के चलते गोभी में गलन पैदा हो गई थी जिसे बचाने का कोई उपाय न देख किसान के द्वारा अपने ही ट्रैक्टर से 6 बीघा सब्जी की फसल को जोत दिया गया है जिससे किसान का भारी नुकसान हुआ है।