गोरखपुर: 9 माह की मासूम के साथ नाबालिग मामा ने पोर्न देखकर किया रेप, पुलिस ने पकड़ा तो रोने लगा, फोन में मिले 50 अश्लील वीडियो
9 माह की मासूम के साथ रेप की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।12 साल के नाबालिक मामा ने पोर्न वीडियो देखकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात में मोबाइल पर मैं पोर्न देख रहा था।रात करीब 12 बजे मैं उठा,और बहन के पास पहुंचा,उसके बगल में सो रही मासूम भांजी को उठाकर घर से निकल गया।लगभग 500 मीटर दूर खेत में उसका रेप किया।