खलीलाबाद: गोरखपुर से खलीलाबाद पहुंची साइकिल यात्रा ने जल बचाओ का संदेश दिया, फिट इंडिया की मुहिम के तहत किया गया जागरूक
जल ही जीवन है का संदेश देते हुए फिट इंडिया की मुहिम के साथ रविवार की सुबह 11:00 बजे एक जागरूकता साइकिल यात्रा गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद पहुंची। इस यात्रा का आयोजन मॉर्निंग साइकिल क्लब गोरखपुर द्वारा किया गया। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने रास्ते में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। जल बचाओ जीवन बचाओ का नारा देते हुए लोगों को प्रेरित किया।