चाईबासा। बुधवार को 6 बजे मंझारी क्षेत्र के ईपीलसिंगी गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आकर एक ग्रामीण मंगल सिंह चंपिया की मौत हो गई। जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा बाल-बाल बचा। दोपहर के समय मौसम ने करवट ली और आकाशीय बिजली चमकने लगा। इस दौरान मंगल सिंह चंपिया अपने दो बेटे और भाई के साथ बाइक को ढकने गए हुए थे।