खेकड़ा: CO खेकड़ा ने चांदीनगर के विवेचकों को अर्दली रूम में बुलाकर लंबित विवेचना के निस्तारण व यक्ष ऐप से सत्यापन के निर्देश दिए
Khekada, Bagpat | Apr 21, 2026 क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा थाना चांदीनगर के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान थाने पर लंबित विवेचना, प्रार्थना पत्रों, साइबर क्राइम एवं आईजीआरएस का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण व “यक्ष ऐप” के माध्यम से अपराधी सत्यापन की कार्यवाही प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।