जगदलपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा को चर्चा की चुनौती दी
बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने अपने सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट के विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या लिखा है जो भाजपा महिला मोर्चा के लोग थाने पहुंच गए । उन्होंने किसी के विरुद्ध गलत नहीं लिखा है , भाजपा महिला मोर्चा जानबूझकर इसे विवादित बना रही है।