भितरवार: डिपो की पुलिया के पास रोड पर गिट्टी डली होने से बाइक फिसली, दो लोग हुए घायल
भितरवार नरवर रोड पर डिपो की पुलिया के पास रोड पर गिट्टी डली होने से बाइक फिसल गई। उस पर सवार दामाद और सास घायल हो गए। दोनों गिर कर घायल हो गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए दोनों को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सास को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।