सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में सुहागिन महिलाएं सौभाग्य की कामना के साथ कर रही हैं वट सावित्री पूजा
सूरजगढ़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पारंपरिक श्रद्धा उल्लास और अटूट विश्वास के साथ सुहागिन महिलाएं बट सावित्री की पूजा कर रही हैं.पूर्वाह्न 9 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में जकरपुरा तीन मुहानी ठाकुरबाड़ी के समीप काफी संख्या में सुहागिन महिलाएं पास के बट वृक्ष के नीचे पूजा करती नजर आई.सुबह से ही बट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाएं में उत्साह है.