चाईबासा: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आधी रात में चलाया ऑपरेशन, अवैध खनन के 8 डंपर पकड़े, 10 लोग हिरासत में
पश्चिमी सिंहभूम जिले में लौह अयस्क का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। खनन विभाग, पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार की आधी रात में ऑपरेशन अवैध खनन चलाया। इस दौरान उन्होंने आयरन ओर (लौह अयस्क) लदे आठ डंपर के अलावा जेसीबी मशीन और एक लोडर को मौके से पकड़ा।