BAGHPAT DESK : रमाला पुलिस ने सूप गांव में एक गाय के साथ मारपीट और क्रूरता के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की गई।
सूर्यदीप सिंह ने बताया कि थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम सूप से संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्राप्त हुई थी। इस पोस्ट में एक गाय के साथ क्रूरता और मारपीट का आरोप लगाया गया था।
पोस्ट के अनुसार, यूनुस पुत्र ताहिर निवासी ग्राम सूप पर गाय के साथ क्रूरता करने का आरोप था। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।
इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यूनुस पुत्र ताहिर को हिरासत में लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया
फिलिप ने यह भी बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के प्रति क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026