ओबरा: चोपन के रेडियां इलाके में सोन नदी किनारे अज्ञात महिला का क्षतिग्रस्त शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Obra, Sonbhadra | Jul 25, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के रेडियां इलाके में सोन नदी किनारे एक खदान के समीप अज्ञात महिला का क्षतिग्रस्त शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से शव को दलदली मिट्टी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय निवासी संतोष कुमार कनौजिया ने बताया कि कुछ चरवाहे और बच्चे नदी की तरफ गए थे।