रॉबर्ट्सगंज: बभनी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिलने पर एएसपी ऋषभ रूनवाल का बयान
बभनी क्षेत्र में विवाहिता का शव मिलने को लेकर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुनवाल ने बताया कि एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।