कोल: पूर्व सांसद ने RTO विभाग द्वारा स्कूली वाहनों पर की जा रही कार्रवाई का जताया विरोध, एडीएम सिटी को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Apr 7, 2026 अलीगढ़ में आरटीओ विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों पर की जा रही कार्रवाई का पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह ने विरोध जताया है। विरोध जताते हुए पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरटीओ विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और विरोध जताते हुए सवालिया निशान खड़े किए हैं।