हरदा: जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण 16 अप्रैल से शुरू, नागरिक अब घर बैठे कर सकेंगे 'स्व-गणना'
Harda, Harda | Apr 12, 2026 जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरुआत 16 अप्रैल से की जा रही है। इस चरण में 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक ‘स्व-गणना’ के माध्यम से अपने परिवार और आवास की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। आज 12 अप्रैल शाम 5 बजे संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रभारी रजनी वर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है।