बिछिया: मवई जनपद पंचायत सभागार में जल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित l,ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल का दिया संदेश..!
मवई जनपद पंचायत सभागार में जल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीषा मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई, जबकि सीईओ बीसी टिमरिया एवं तहसीलदार संगम पटले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l 17 जून बुधवार शाम 4 बजे शिविर में उपस्थित पदाधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि, यह कार्यशाला जल गुणवत्ता को बढ़ावा देना था l