कुर्था: सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में छाया मातम
Kurtha, Arwal | May 30, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रीतम कुमार उर्फ लादेन की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात वह मोटरसाइकिल से मंझियावा जा रहे थे। बिथरा गांव के समीप सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।