बहेड़ी: कताई मिल रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने वांछित अभियुक्त को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती चार मई की देर रात करीब साढ़े नौ बजे बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के साथ उप निरीक्षक रजनीश कुमार उप निरीक्षक अंकित सिंह बघेल के साथ पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कताई मिल रोड पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास से वांछित अभियुक्त को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा