लेस्लीगंज: पाटन नावाजयपुर पदमा मुख्य मार्ग पर चलती स्कूटी में लगी आग, बुआ-भतीजे ने कूदकर बचाई जान
जिले के पाटन नावाजयपुर पदमा मुख्य मार्ग पर नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास के चौहान चौक के पास शुक्रवार को चलती स्कूटी में अचानक आग लग गयी। घटना शाम करीब 4 बजे की बतायी जाती है। स्कूटी पर जयपुर निवासी प्रवेश मेहता की बहन सीमा कुमारी और उसके भतीजे नीतीश कुमार सवार थे। आग लगते ही बुआ और भतीजे ने स्कूटी छोड़कर किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। इस घटना में स्कूटी