नवाबगंज: पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने थाना सतरिख का आकस्मिक निरीक्षण किया, संबंधित को दिए निर्देश
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना सतरिख का मंगलवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त कार्यालय/मिशन शक्ति केन्द्र/शस्त्रागार का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं लॉकअप/बैरक/भोजनालय व थाना परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को साफ सफाई/प्रबन्धन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए