बहराइच: रोडवेज परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित रोडवेज परिसर में संयुक्त परिषद के बैनर तले रोडवेज कर्मियों ने एक धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को 23 सूत्रीय मांग पत्र सोपा है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेशन सखा बहराइच डिपो शाखा मंत्री विकास प्रजापति ने बताया है कि मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।