बहराइच: खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते जमकर हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
जिले के खैरीघाट थाना के अंतर्गत एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। वहीं पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर एक शिकायती पत्र दिया है। और कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की है। जिसको लेकर महिला ने कार्यवाही की मांग की है।