बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई 20 साल की कारावास की सजा
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को बुधवार को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बुधवार शाम करीब 6 बजे बताया कि घटना हुजूरपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुई थी। इस मामले के आरोपी को आज कोर्ट ने सजा सुनाया है।