खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के बंद के अल्टीमेटम पर आज हुआ सड़े हुए गेहूं का उठाव
खानपुर कस्बे में कृषि उपज मंडी में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा बंद के अल्टीमेटम के बाद आज शनिवार को शाम 4:00 के लगभग सड़े हुए गेहूं का उठाव किया गया। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा आज सड़े हुए गेहूं की दुर्गंध के मारे परेशान होकर मंडी प्रशासन को मंडी बंद रखने का अल्टीमेट दिया गया था जिसके चलते आज सड़े हुए गेहूं को मंडी परिसर से हटाने का कार्य जारी किया गया ।