सरीला: धगवां गांव में तेज आंधी से कच्चे मकान की दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मौत, दूसरी महिला गंभीर घायल, किया गया रेफर
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धगवां में तेज आंधी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। धगवां गांव में एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से घर के अंदर बैठी वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी और शोक का माहौल फैल गया।