बटियागढ़: शहनाई पिपरिया गाँव मे ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, दो भाई घायल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के शहनाई पिपरिया गांव में सोनालिका ट्रैक्टर ने बाइक सबारो को टक्कर मार दी ,हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया घायलो ने साहिल खान और अनीश खान शामिल हैं, जिनका उपचार बटियागढ़ अस्पताल में किया गया हादसे में एक भाई अनीश खान गंभीर रूप से घायल हुआ,जबकि साहिल को मामूली चोट आई