कसडोल: आंध्रप्रदेश के ऑयल फैक्ट्री में बंधक 9 मजदूरों की जिला प्रशासन की तत्परता से हुई सकुशल घर वापसी
कसडोल ब्लॉक के अंतिम छोर ग्राम सोनपुर निवासी संत कुमार रात्रे द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि करीब 2 माह पूर्व उनका परिवार एवं अन्य ग्रामीण रोजगार के लिए आंध्रप्रदेश के रेनीगुंटा स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे, जहां उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था तथा उन्हें जबरन रोककर रखने और प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी गई थी।