गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में फल्गु स्वच्छता अभियान: सीढ़िया घाट पर श्रमदान कर की गई सफाई
गयाजी में “स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी” अभियान के तहत चौथे रविवार को चौक स्थित सीढ़िया घाट पर श्रमदान और जनजागरण कार्यक्रम चलाया गया। अभियान में विजय कुमार मिट्ठू, गौतम सिंह सहित कई लोगों ने भाग लिया। अभियान के संयोजक प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने रविवार की सुबह 9 बजे बताया कि घाट पर गंदगी और नाले के पानी से हालात खराब हैं, जिससे लोगों का आना-जाना कम हो गया है।