शाहबाद: पुलिस ने तमंचे के साथ बिजगवां के युवक को गिरफ्तार किया, उसे जेल भेजा गया
मझिला पुलिस ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को उपनिरीक्षक विवेक कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल किये जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में उपनिरीक्षक ने अतुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम बिजगवां को गिरफ्तार किया है।