आगर: ग्राम सूमराखेड़ी में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ मारपीट, ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
ग्राम सूमराखेड़ी में ग्राम सुदवास की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसकी मामी द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बालिका के साथ उसकी मामी ने मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में मंगलवार दोपहर एक बजे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर लेकर आए जहां उसका उपचार किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं।