जगाधरी: यमुनानगर के मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में हरियाणा सिख सम्मेलन को लेकर हुई है एक बैठक।
8 सितंबर को करनाल में हरियाणा सिख सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसको लेकर आज मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में एक बैठक हुई। जिसमें हरियाणा के सिखों की एकता में राजनीतिक और सामाजिक हस्ती के लिए आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन को कामयाब करने के लिए विचार विमर्श किया गया ।