बलरामपुर: धुसाह के पास तटबंध कटने से शहर के मुहल्लों में पहुंच बाढ़ का पानी, काटन को रोकने का रात से ही हो रहा प्रयास
तहसील बलरामपुर सदर में ग्राम भ्यूरी धुसाह के पास तटबंध कतिपय कारणों से कटने की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल रिस्पांस करते हुए तटबंध के कटान से जल प्रवाह को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया गया। बाढ़ खंड द्वारा पूरी टीम के साथ कटान को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। कटान से श्याम विहार कॉलोनी एवं धुसाह में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।