मोठ: मोंठ में पीआरबी जवानों ने बचाई युवक की जान, बम्हरौली गांव के पास घायल हालत में सड़क किनारे मिला था युवक
Moth, Jhansi | Apr 12, 2026 झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के पास एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पीआरबी 7399 के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।