भोरे: हुसेपुर रानी पोखरा के पास पुलिस की कार्रवाई, डेढ़ किलो मादक पदार्थ, चोरी का मोबाइल व उपकरण के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर रानी पोखर के पास पुलिस ने कार्रवाई कर डेढ़ किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। रविवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हुस्सेपुर रानी पोखरा के पास छापेमारी की गई।