भोरे: सेमरौना गांव से नगद और जेवर लेकर युवती फरार, मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव में एक युवती के द्वारा नगद रुपए व जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि विशाल शर्मा ने शादी की नीयत से उनकी पुत्री को बहला फुसला कर भाग ले गया। नगद रुपए एक मोबाइल तथा कीमती जेवरात भी साथ ले गई है। इस घटना के बाद परिजन काफी परेशान हैं। पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई है।