भोरे: हुस्सेपुर: मोबाइल दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 1535 ग्राम गांजा, 11 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर बाजार स्थित आशीष मोबाइल दुकान में हुए भीष्म चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी के मोबाइल के साथ-साथ भारी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ है। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की देर रात मोबाइल दुकान में चोरी की घटना हुई थी।