ग्वालियर गिर्द: मंगेतर की बेवफाई से दुखी युवती ने मंदिर में जहर खाकर की आत्महत्या, दुष्प्रेरण का मामला दर्ज
महाराजपुरा स्थित प्रसिद्ध गिरगांव वाले महादेव मंदिर में 3 महीने पहले जहर खाकर जान देने वाली युवती की मौत के मामले में उसके मंगेतर के खिलाफ बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है।कोमल नाम की युवती ने 20 फरवरी को शादी से ठीक एक महीने पहले जहर खा लिया था। कोमल की शुभांशु सोलंकी से सगाई हुई थी उनकी 20 मार्च को शादी होना तय थी।