श्री गंगानगर: कालिया गांव के ईट भट्टे पर श्रीगंगानगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5.11 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ किए नष्ट
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 16, 2026
जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देशन में श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों का नष्टीकरण शनिवार दोपहर 12:00 किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में दर्ज 91 मामलों में जब्त 569 किलो 104 ग्राम पोस्त, 16 किलो 539 ग्राम गांजा, 1 किलो 979 ग्राम हेरोइन/स्मैक तथा 5365 गोलियों को नष्ट किया गया।