हुरड़ा: गुलाबपुरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार की गई जब्त
Hurda, Bhilwara | May 10, 2026 गुलाबपुरा के हुरडा रोड पर पुलिस ने आज रविवार सुबह करीब 10 बजे फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी क्रेटा कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार में डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने सड़क पर जाम लगाकर कार को रुकवाया और उसमें सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।