खैर: ग्राम अर्राना में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया
Khair, Aligarh | Apr 6, 2026 आपको बता दें खैर ब्लॉक के ग्राम अर्राना मे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक भव्य आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाइयों का लाभ उठाया स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।