#मदरसा_हादसा..
भरतपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर और शर्मनाक बताया है। भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि छात्राओं से ऐसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना नियमों के खिलाफ है और इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायल बालिकाओं का बेहतर इलाज और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, साथ ही भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।