अशोक नगर: बौद्ध विहार कॉलोनी पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष, जनता की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
अशोकनगर में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मोरिया मंगलवार को दोपहर 12 बजे शहर की बौद्ध विहार कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलोनीवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क, सफाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों ने अपनी बात रखी। नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उनका शीघ्र निराकरण किया जाए।