सरीला: कछवा कला मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए दो युवकों में से एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के कछवा कला मोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।