आगरा: शास्त्रीपुरम में तेज धमाके के साथ भरभरा कर गिरी 4 मंजिला फ्लैट की दीवार,मची अफरा तफरी,चार लोग घायल
Agra, Agra | Jan 26, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्रीपुरम में 4 मंजिला फ्लैट की दीवार भरभरा कर गिर गई, और आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि फ्लैट में लगे गैस गीजर में धमाका हुआ होगा जिससे दीवार गिरी है। फिर भी कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच जारी है।