आगरा: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 75वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित पुलिस परेड के मुख्य अतिथि रहे केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री
Agra, Agra | Jan 26, 2024 आगरा के पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने ही परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया।