सुल्तानपुर: सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत शुरू हुआ काम,19.95करोड़ की लागत से बनकर तैय्यार होगा नया स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन के तहत सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर काम शुरू हो गया।19.95 करोड़ की लागत से दो मंजिला नया स्टेशन भवन तैयार किया जाएगा।नए रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, दिव्यांगों के लिए आधुनिक व्यवस्था,यात्रियों के बैठने के लिए शेड, प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक लिफ्ट के साथ स्वचालित सीढ़ी समेत कई काम किए जाएंगे।इसका निर्माण गोरजा कंस्ट्रक्शन कंपनी करवा रही है।