धार: धार कलेक्टरेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह संपन्न, कलेक्टर ने पेंशन भुगतान आदेश दिए
Dhar, Dhar | Mar 29, 2025 धार में कलेक्टरेट सभागार में फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए 16 शासकीय कर्मचारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए और उन्हें शॉल व पुष्पमाला से सम्मानित किया।